फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP and SP supporters came face to face on the stage

Mau News: मंच पर आमने-सामने आए भाजपा और सपा समर्थक

Tue, 12 May 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
BJP and SP supporters came face to face on the stage
दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम में सपा नेताओं से होती पुलिस और आरपीएफ की नोंकझोंक।संवाद - फोटो : 1
मेमू ट्रेन के शुभारंभ के दौरान सोमवार को दोहरीघाट रेलवे स्टेशन राजनीतिक अखाड़े में तब्दील नजर आया। ट्रेन संचालन शुरू कराने के श्रेय को लेकर कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और घोसी सांसद राजीव राय के बीच सोशल मीडिया पर पहले से ही बयानबाजी चल रही थी।
विज्ञापन

सोमवार को उद्घाटन कार्यक्रम में दोनों नेता एक ही मंच पर मौजूद थे। इस दौरान दोनों दलों के समर्थक अपने-अपने नेताओं के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। इस बीच दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस बल ने हस्तक्षेप कर सपा समर्थकों को पीछे हटाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज ट्रेन रही निरस्त, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी करते हुए रेल मंत्रालय ने दोहरीघाट-औंड़िहार-दोहरीघाट मेमू सवारी गाड़ी के संचालन को मंजूरी दे दी है। इसके तहत सोमवार 11 मई 2026 को 05121 दोहरीघाट-औंड़िहार उद्घाटन विशेष गाड़ी का संचालन किया गया। वहीं नियमित रूप से 65122/65121 औंड़िहार-दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू सवारी गाड़ी का संचालन 12 मई से शुरू होगा।
नई मेमू सेवा शुरू होने से दोहरीघाट, घोसी, कोपागंज, इंदारा, मऊ, जखनियां और औंड़िहार क्षेत्र के यात्रियों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि इससे दैनिक यात्रियों, छात्रों और व्यापारियों को काफी सुविधा मिलेगी। हालांकि उद्घाटन कार्यक्रम के चलते सोमवार को दोहरीघाट से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन निरस्त कर दी गई, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री सुबह से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रहे, लेकिन ट्रेन निरस्त होने की सूचना मिलने पर उन्हें वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। कुछ यात्रियों को निजी वाहनों और बसों से महंगा किराया देकर सफर करना पड़ा।
गुंडों के साथ राजनीति नहीं चलेगी : राजीव राय
उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में घोसी सांसद राजीव राय ने कहा कि कुछ ठेकेदारों को आगे कर मऊ की राजनीतिक आबोहवा खराब करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में आने से पहले कुछ लोगों के बीच मारपीट हुई। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें पहले से इसकी जानकारी होती तो बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों की वजह से मंत्री के कार्यक्रमों में भाजपा के विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल नहीं होते हैं।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के साथ मंच पर धक्कामुक्की पर जताई नाराजगी



दिवंगत पूर्व विधायक सुधाकर सिंह के पुत्र एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह जब कार्यक्रम के दौरान मंच पर पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें वापस जाने के लिए कहा। सांसद राजीव राय के पास पहुंचने की जिद करने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन नीचे उतारने का प्रयास किया। यह देखकर मंच पर मौजूद सांसद राजीव राय ने संबंधित पुलिसकर्मियों के रवैये पर आपत्ति जताई। इससे पहले कार्यक्रम में सपा के एक कार्यकर्ता ने अपना फटा कपड़ा दिखाते हुए अभद्रता का आरोप लगाया।

पूर्व सांसद ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
पूर्व सांसद अतुल राय ने दोहरीघाट मेमू ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि दोनों जनप्रतिनिधियों का रवैया किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित करने जैसा था। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का श्रेय लेने की राजनीति से ज्यादा जरूरी जनता के सुख-दुख में शामिल होना है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि मेमू ट्रेन को वाराणसी तक चलाया जाता तो यात्रियों को अधिक सुविधा मिलती, क्योंकि औंड़िहार पहुंचने के बाद यात्रियों को वाराणसी जाने के लिए दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed