फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike slowed down at a turn, hit by a dumper from behind; woman dies.

Mau News: मोड़ पर धीमी हुई बाइक, पीछे से आए डंपर ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Sat, 27 Jun 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bike slowed down at a turn, hit by a dumper from behind; woman dies.
डंफर के टक्कर से महिला की मौत के बाद कोतवाली में जुटी लोगों की भीड़।संवाद
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोठिया गांव मार्ग के मोड़ पर शनिवार को आगे जा रही बाइक को पीछे से आ रहे खाली डंपर ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार कोठिया गांव निवासी निर्मला (48) नीचे गिर गईं।
विज्ञापन

उनके संभलने से पहले पीछे से आ रहे डंपर का अगला पहिया उन्हें कुचल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

निर्मला शनिवार को दवा लेने रामनगर मोड़ पर गई थीं। घर लौटते समय उन्होंने किसी से लिफ्ट लेकर बाइक पर सवारी की थी। तभी पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मला डंपर के नीचे आ गईं और कुचलकर उनकी मौत हो गई। पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

निर्मला के पति लखनऊ में राजगीर का काम करते हैं। उनके एक बेटा और चार बेटियां हैं, जिनमें से चार की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटी बेटी अविवाहित है।
कोतवाली प्रभारी के. के. वर्मा ने बताया कि परिजनों से तहरीर ली जा रही है। आरोपी डंपर चालक को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed