फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike riding youth returning home dies, nephew injured

Mau News: घर लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत, भतीजा जख्मी

Tue, 16 Jan 2024 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth returning home dies, nephew injured
चिरैयाकोट। स्थानीय थाने के सरसेना क्षेत्र में मंगईपुर गांव के पास आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर रविवार की शाम बाइक से घर लौट रहे एक युवक की सामने से जा रही किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक चला रहा उसका भतीजा जख्मी हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को लेकर दुल्लहपुर बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले गये। जहां बाइक चला रहे युवक को मृत घोषित कर दिया गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद थाने पहुंच कर परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक किसानी का कार्य करता था।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धुपुर गांव निवासी रामनाथ राम (37) अपने भतीजा विशाल राम (19) के साथ अपनी बाइक से आजमगढ़ जनपद के जहानागंज बाजार किसी काम से रविवार की सुबह गया था। शाम करीब सात बजे दोनों घर लौट रहे थे। अभी वह सरसेना पुलिस चौकी के मंगईपुर गांव के पास पहुंचे कि सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन से उनकी टक्कर हो गई। वह दोनों सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। इसमें बाइक चालक रामनाथ राम गंभीर रूप से घायल हो गए। वह हेलमेट नहीं पहने थे। भतीजा विशाल भी घायल हुआ। घटना के बाद दूसरे वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। बाइक सवार की मौत के बाद उसके पिता किशुन राम, पत्नी संतोषी, पुत्री किरन (12), पुत्र विकास (13) और अनंत (10) का रोते-रोते बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिरैयाकोट के थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed