फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike riders looted in bike market

पहसा बाजार में बाइक सवार युवकों से असलहे के बल पर लूट

Sun, 13 Dec 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bike riders looted in bike market
मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा बाजार में शुक्रवार की रात लगभग दस बजे बदमाशों ने बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों से लूट पाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने युवकों की पिटाई भी कर दिया।लबे रोड घटना को अंजाम देने के बाद बेखौफ बदमाश फरार हो गए। पीड़ित युवकों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बदमाशों के भागने की दिशा में खोजबीन की मगर लुटेरे पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके । रानीपुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी रवि चौहान और कोपागंज थाना क्षेत्र के अंदरी देहात निवासी सत्येंद्र चौहान शाम को पहसा बाजार के पास एक गांव में बारात में गए थे। दोनों बाइक से रात करीब दस बजे घर लौट रहे थे। पहसा चट्टी के पास तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उन्हें असलहे से आतंकित कर उनके पास रहे दो हजार रुपए लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दिया। घटना से भौंचक युवकों ने पुलिस को सूचना दी। 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो थे। युवकों ने पुलिस को तहरीर दी।इस बाबत एसओ डीके श्रीवास्तव का कहना है कि घटना की जांच तत्परता से की जाएगी और लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed