फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike rider going to in-laws house died in road accident

Ghazipur News: ससुराल जा रहे युवक की बाइक फिसली, मौत

Thu, 02 Mar 2023 05:48 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर Updated Thu, 02 Mar 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
Bike rider going to in-laws house died in road accident
आधार से मृतक की हुई शिनाख्त, रोने- बिलखने से मची चीख-पुकार
विज्ञापन

एक दिन पहले ही लौटा था सूरत से, जा रहा था पत्नी को लाने
संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। थाना क्षेत्र के ढढ़नी नगसर मार्ग स्थित माधोपुर गांव के पास बुधवार की देर रात बाइक से ससुराल जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आधार कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त की और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार जितेंद्र राम अकेले ससुराल जा रहा था। वह अभी माधोपुर गांव के पास पहुंचा ही था कि उसके पहिए के नीचे गिट्टी पड़ने से वह असंतुलित होकर गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर में चोट लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ वह बीच मार्ग पर दर्द से कराह रहा था। इसी दौरान गुजर रहे राहगीरों की नजर युवक पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बागिश बिक्रम सिंह मौके पर पहुंच गए और तत्काल उसे अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त जमानिया कोतवाली के बैरनपुर देवा निवासी जितेंद्र राम (33) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग रोते- बिलखते अस्पताल पहुंच गए। मृतक के पिता अमर नाथ ने पुलिस को बताया कि युवक जितेंद्र राम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह बुधवार को ही सूरत से प्राइवेट नौकरी से छुट्टी लेकर होली मनाने गांव आया था। गांव से वह अपने ससुराल महना अपनी पत्नी लालसा को लेने बाइक से जा रहा था। हादसे के बाद से ही पत्नी लालसा देवी, मां मीना देवी सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। जबकि गांव में चीख-पुकार मची हुई थी।

इनसेट
मां ने कहा था, सुबह जाना...नहीं माना जितेंद्र
हादसे में युवक की मौत से आसपास के लोगों में भी मातम छाया था। लोगों ने चर्चा रही कि काश जितेंद्र ने अपनी मां की बात मान ली होती तो आज वह परिवार के साथ होता। दरअसल जब जितेंद्र अपनी ससुराल के लिए निकल रहा था तो मां मीना देवी ने उसे मना किया था कि आज थके हुए सूरत से आए हो आराम कर लो। अगले दिन सुबह जाकर पत्नी को ले आना। लेकिन वह रात को ही बाइक से ससुराल के लिए चल पड़ा और हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed