फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike rider going on duty hit by car from behind, one dead, another injured

Mau News: ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार को कार ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा जख्मी

Fri, 15 Dec 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bike rider going on duty hit by car from behind, one dead, another injured
बढुआ गोदाम। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे मऊ व गाजीपुर जनपद की सीमा पर कार की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनोें घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के महाराजगंज थाना के सुगौटी गांव निवासी अभिषेक यादव (23) पुत्र विजय कुमार यादव बिहार के बक्सर में कोऑपरेटिव ईको कंपनी में नौकरी करता था। उसके गांव निवासी दोस्त बृजेश यादव (38) पुत्र सीता राम भी बक्सर में धान क्रय केंद्र में कार्यरत हैं। दोनों शुक्रवार की सुबह एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से बिहार के बक्सर जा रहे थे। मऊ गाजीपुर जनपद की सीमा पर पहुंचे ही थे कि एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी की बाइक दोनों सवार बुरी तरह वही पूर्वांचल एक्सप्रेस पर गिरकर घायल हाे गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से दोनों घायलों को मऊ जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने 23 वर्षीय अभिषेक यादव की मौत हो गई। जबकि बृजेश की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। इस बाबत सरायलखंसी थाना प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होे गई, उसकी जांच चल रही है। फरार कार चालक के संदर्भ में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed