फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   bike rider dies in road accident

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 09 Oct 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
bike rider dies in road accident
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर के पास बृहस्पतिवार की शाम फल लेकर घर जाते समय बाइक सवार युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के जगदीपुर निवासी हरिकेश पटेल (24) पुत्र ओमप्रकाश पटेल बृहस्पतिवार की शाम अदरी से फल लेकर बाइक से पहसा की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह अलीनगर के पास पहुंचा, तो सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसी समय पहसा की तरफ से आ रह तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां शिव कुमारी देवी, पिता ओम प्रकाश पटेल सहित परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दिहाड़ी मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमने सामने भिड़ी कार-ऑटो, दो घायल
पिपरीडीह। रानीपुर थाना क्षेत्र के बिनोदपुर गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की सुबह कार तथा ऑटो में आमने सामने भिड़त हो गई। हादसे में ऑटो में सवार दो यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को रानीपुर सीएचसी लाकर भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार लखनऊ से एक कार गाजीपुर की तरफ जा रही थी। कार चालक अभी रानीपुर थाना क्षेत्र के बिनोदपुर गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के वाहनों को आने जाने के लिए बले काम चलाऊ लिंक रोड से निकला था। तभी सामने से आ रहे ऑटो से भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार अंगद पांडेय पुत्र राजेंद्र पांडेय निवासी अहिलाद थाना सरायलखंसी तथा एक अन्य यात्री घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर रानीपुर एसओ बृजमोहन सरोज दल बल के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में एसओ ने कहा कि आटो तथा कार टक्कर मामले में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से आपस में सुलह समझौता कर लिया है।

पिकअप ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, तीन घायल
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के लुदुही गांव के पास शुक्रवार की दोपहर में अनियंत्रित पिकअप ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन यात्री घायल हो गए। मझवारा से तीन यात्रियों को लेकर एक ईरिक्शा घोसी की तरफ आ रहा था। अभी वह लुदही गांव के पास पहुंचा था कि सामने आए मवेशी को बचाने में अनियंत्रित पिकअप ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरायगानेश निवासी रंभादेवी (34), पिडवल गांव निवासी लालमती (40) तथा सोनम (30) घायल हो गई। घटना के बाद तीनों घायलों को लोगों ने घोसी सीएचसी लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed