फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike rider dies in a collision with DCM

डीसीएम से भिड़ंत में बाइक सवार की मौत

Mon, 31 Aug 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in a collision with DCM
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव के पास सोमवार की दोपहर डीसीएम तथा बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के थलईपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र यादव (45) पुत्र हरदेव और मझवा निवासी अंगद यादव (28) पुत्र शिवचंद्र सोमवार की दोपहर करीब दो बजे मझवारा से बाइक से मऊ की तरफ जा रहे थे। इंदारा के पास मऊ की तरफ से मझवारा जा रही डीसीएम से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की तेज रफ्तार के चलते टक्कर होते ही बाइक छिटककर दूर जा गिरी।
विज्ञापन

हादसे में 45 वर्षीय अधेड़ जो बाइक चला रहा था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा सवार घायल हो गया। सूचना पर कोपागंज एसओ अजय तिवारी, अदरी चौकी इंचार्ज मनोज कुमार वर्मा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उधर, हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। एसओ अजय तिवारी ने बताया कि बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया दिया गया, जबकि घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed