फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike rally removed information on road safety rules

बाइक रैली निकाल दी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी

Thu, 21 Jan 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bike rally removed information on road safety rules
सड़क सुरक्षा माह के तहत कलेक्ट्रेट से निकली बाइक जागरुकता रैली में शामिल पुलिसकर्मी। - फोटो : MAU
मऊ। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल और पुलिस अधीक्षक सुशील घुले द्वारा जागरुकता रैली को रवाना किया गया। इस अवसर पर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर शहर के सभी मुख्य तिराहा-चौराहा पर पहुंची। जहां बाइक सवार पुलिसकर्मियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा माह के बारे में जानकारी देने के साथ सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत डीएम अमित सिंह बंसल और सुशील घुले ने मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन की शपथ दिलाई। साथ ही समस्त उपस्थित वाहन स्वामी तथा चालकों को हेलमेट धारण कर बाइकल चलाने , कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने , शराब, मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाने की अपील की गई। साथ ही 21 जनवरी से 20 फरवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान एआरटीओ तथा प्रभारी यातायात को नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ ही एक सप्ताह बाद नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। रैली के दौरान एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू, एआरटीओ प्रवर्तन कहकशा खातून , सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान, क्षेत्राधिकारी नगर नरेश कुमार सिंह, यातायात प्रभारी संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

66 वाहन चालकों का चालान
इससे पहले शुरू हुई बाइक रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर गाजीपुर तिराहा, भीटी, बलिया मोड़ , ढेकुलिया घाट, मिर्जाहादिपुरा, सलहाबाद मोड, आजमगढ़ तिराहा होकर एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद यातायात पुलिस ने नगर के अलग अलग चौराहा-तिराहा पर चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे 66 वाहन चालकों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed