{"_id":"957adbd2df96fe7f4440a314aed3dad7","slug":"bike-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा दिखाकर रेलवे कर्मचारी से छिनी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा दिखाकर रेलवे कर्मचारी से छिनी बाइक
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की सुबह घर से ड्यूटी जा रहे रेलवे कर्मचारी को असलहा दिखाकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक व मोबाइल लूट लिया। सरेआम व्यस्त रोड पर घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। मुकामी पुलिस ने मौके पर पहुंच पूछताछ किया। तीन बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के लग्गूपूर गांव निवासी जयराम गोंड़ पुत्र प्रभुनाथ खुरहट रेलवे स्टेशन पर गेटकीपर के पद पर तैनात हैं। वह सुबह पांच बजे घर से वह रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के लिये जा रहे थे कि इस बीच मुहम्मदाबाद गोहना मऊ मुख्य सड़क पर मडै़या के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पीछे से आकर उसे असलहा के बल पर रोक लिया
और उसकी बाइक व मोबाइल लूटकर फरार हो गये। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक आरएस वर्मा ने कर्मचारी से आवश्यक जानकारी लेकर जांच पड़ताल किया। उसकी तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ छिनैती का मुकदमा दर्ज हुआ है।