फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike collides with pole, one dead, other seriously

Mau News: बाइक पोल से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 02 Jan 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with pole, one dead, other seriously
मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर पुलिस चौकी के पास सोमवार को नए साल के पहले दिन शाम करीब साढ़े चार बजे बाजार से घर जा रहे दो युवक की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कुर्थीजाफरपुर चौकी प्रभारी सुनील कुमार सराेज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। मृ़तक के शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया, घायल को जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की मौत से परिजन का रो- रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के जहनियापुर गांव निवासी अंकित राजभर (21) गांव के ही अपने दोस्त अरुण राजभर (21) के साथ उसकी बाइक से सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बाजार गया था, बाजार से वापस अपने घर जा रहा था। अभी दोनों गांव के रास्ते के मोड़ पर धवरियासाथ से बरलाई जाने वाले मार्ग पर पहुंचे थे कि तमसा नदी पुल के पास मार्ग के किनारे लगे बिजली के पोल से अनियंत्रित बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। बाइक चला रहे अंकित राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे अरुण राजभर के चेहरे पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों घायलों को देखकर पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुंचती एक की मौैत हो गई थी। घटना के बाद आस-पास लोगों की भीड़ लग गई। मृतक के परिजन को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं दूसरे घायल को जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed