फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike collided face to face, one killed and another injured

आमने सामने भिड़ी बाइक, एक की मौत दूसरा घायल

Sat, 13 Aug 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bike collided face to face, one killed and another injured
मृतक युवक इमरान। फाइल फोटो - फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के बरहदपुर ग्राम स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार की दोपहर दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक चालक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे आजमगढ़ जिले के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बा के नाजोपट्टी मोहल्ला निवासी इमरान 24 शनिवार को बरहदपुर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल लेने गया था। पेट्रोल भराकर जैसे ही सड़क पर दूसरी तरफ आया आजमगढ़ की तरफ से एक तेज रफ्तार बाइक से इमरान की बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। घटनास्थल से घर नजदीक होने के कारण परिजनों को सूचना मिली तो इमरान को आजमगढ़ निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर बाइक सवार दूसरे युवक की भी हालत काफी गंभीर है उसे भी आजमगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमरान की मौत की सूचना के बाद उसके घर पर सैकड़ों की भीड़ जुट गई। परिजन बिलखते रहे।

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बरहदपुर गांव में बाइकों की भिड़ंत में  युवक की मौत की सूचना

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बरहदपुर गांव में बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत की सूचना - फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed