फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike collided face to face, four injured including two women

आमने सामने भिड़ी बाइक, दो महिला सहित चार घायल

Mon, 10 Jan 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bike collided face to face, four injured including two women
कोपागंज। कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा मोड़ पर सोमवार की सुबह दो बाइक की टक्कर हो गई। इस दौरान पीछे से आ रहे टाटा मैजिक बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए है। आसपास के लोग घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहाँ डॉक्टरों ने तीन घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह आठ बजे मुकेश (19) निवासी मिश्रौली थाना घोसी अपने रिश्तेदार बबिता (25), अंकिता (30) और एक छोटे से बच्चे को बैठाकर मऊ की तरफ जा रहा था। अभी वह कोपागंज के कसारा मोड़ पर पहुंचा तभी कसारा की तरफ से मऊ की ओर जा रही दूसरे बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सड़क पर पलट गई तभी पीछे से तेज गति के साथ आ रही टाटा मैजिक सड़क पर गिरे बाइक सवारों को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में जहां छोटा बच्चा बाल बाल बच गया वही मुकेश, बबिता, अंकिता और मुन्ना राजभर घायल हो गए। आसपास के लोगो ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मुकेश बबिता और अंकिता की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed