{"_id":"67d5353c3b05ffadae033b84","slug":"bike-car-collision-two-youths-seriously-injured-taken-to-hospital-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News : बाइक-कार की टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल ले जाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News : बाइक-कार की टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल ले जाया गया
Sat, 15 Mar 2025 01:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 15 Mar 2025 01:37 PM IST
सार
फोरलेन पर कट पार करते समय बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई इस घटना में दो बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज जारी है।
विज्ञापन
घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
घोसी कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव के समीप फोरलेन पर कट पार करते समय बाइक एवं कार की आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार दोहरीघाट थाना क्षेत्र के जमीरा चौराडीह निवासी रणजीत 45 पुत्र रामबृक्ष व दिनेश कुमार 43 पुत्र रामलगन घर से हाजीपुर की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
उसी दौरान घोसी कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर के समीप फोरलेन पर कट पार करते समय मऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।कार की टक्कर से बाइक सवार दोनो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। बाइक सवार घायल दोनो युवको को इलाज के लिये ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी भेजवाया।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार व बाइक कब्जे में लिया। मामले में पुलिस जांच कर रही है। कार व बाइक दोनो क्षतिग्रस्त हो गये जबकि कार चालक बाल बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन