फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bihar, UP, Purvanchal, Sharda Narayan Academy in next cycle

बिहार, यूपी, पूर्वांचल़, शारदा नरायन एकेडमी अगले चक्र में

Sat, 13 Feb 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bihar, UP, Purvanchal, Sharda Narayan Academy in next cycle
मऊ। नगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में चल रही आठवीं फेडरेशन कप महिला पुरूष साफ्टबाल क्रिकेट चैंपियनशिप के दूसरे दिन बालक वर्ग में पहला मैच यूपी बनाम रेस्ट यूपी के बीच खेला गया। यूपी ने रेस्ट यूपी को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरा मैच बालक वर्ग में सीएससीए एवं बिहार के बीच खेला गया। बिहार ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर सीएससीए को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। तीसरा मैच बालक वर्ग में पूर्वांचल तथा एनएसए के बीच खेला गया। पूर्वांचल़ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एनएसए को हराकर मैच जीत लिया। चौथा मैच शारदा नारायन क्रिकेट एकेडमी व जम्मू कश्मीर के बीच खेला गया। शारदा नरायन एकेडमी की टीम जम्मू कश्मीर को हराकर अगले चक्र मेें जगह बनाने में कामयाब रही।
विज्ञापन

पहला मैच बालक वर्ग में पहला मैच यूपी बनाम रेस्ट यूपी के बीच खेला गया। मैच में टास यूपी ने जीता और बैटिंग का फैसला लिया। निर्धारित 10 ओवर में 167 रन बनाया। विरेंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 बाल पर 83 रन की पारी खेली। जबाब में खेलने उतरी रेस्ट यूपी की पूरी टीम 52 रन पर आल आउट हो गई। प्रतियोगिता का दूसरा मैच बालक वर्ग में सीएससीए एवं बिहार के बीच खेला गया। मैच में टास जीतकर सीएससीए ने पहले गेंदबाजी करनेे का फैसला लिया। बिहार ने 10 ओवर में 133 रन बनाया। जिसमें मोहम्मद फराज नेें शानदार 46 रन बनाया। जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएससीए की पूरी टीम मात्र 59 रन ही बना सकी। तीसरा मैच बालक वर्ग में पूर्वांचल तथा एनएसए के बीच खेला गया। मैच में एनएसए ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 104 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी पूर्वांचल़ की टीम नें तीन विकेट के नुकसान पर ही मैच को जीत लिया। पूर्वांचल़ के तरफ से हर्षित ने सर्वाधिक 56 रन बनाया। बालक वर्ग में चौथा मैच शारदा नारायन क्रिकेट एकेडमी व जम्मू काश्मीर के बीच खेला गया। मैच में टास जीतकर शारदा नारायन क्रिकेट एकेडमी ने बल्लेबाजी का फैसला लिया। 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू कश्मीर की टीम निर्धारित ओवर में 114 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में जम्मू कश्मीर व बिहार के बीच खेला गया। मैच में टास जीतकर बिहार ने 10 ओवर में 126 रन बनाया। जबाब में खेलने उतरी जम्मू कश्मीर की पूरी टीम 46 रन ही बना सकी। दूसरा मैच पूर्वांचल और राजस्थान के बीच खेला गया। पूर्वांचल ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान की टीम बिना कोई विकेट खोए 4.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके पूर्व इंडियन साफ्टबाल क्रिकेट फेडरेशन के उपाध्यक्ष तथा आयोजक समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने मुख्य अतिथि भाजपा नेता मुन्ना दूबे, संतोष सिंह, प्रदीप सिंह को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed