फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Big political parties have failed in giving tickets to women

महिलाओं को टिकट देने में बड़े राजनीतिक पार्टियां ने किया है कोताही

Fri, 18 Feb 2022 10:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:01 PM IST
विज्ञापन
Big political parties have failed in giving tickets to women
मुहम्मदाबाद गोहना। राजनीति में महिलाओं को आगे बढ़ाने की घोषणा तो सभी राजनैतिक दल करते हैं लेकिन उनकी सक्रियता बढ़ाने को लेकर गंभीरता नही दिखाते हैं। मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र में 2022 का चुनाव दूसरा अवसर है कि जब किसी बड़े राजनीतिक दल ने किसी महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। इसके पहले 2002 में पहली बार कांग्रेस पार्टी ने पहली बार महिला प्रत्याशी को टिकट दिया था। भाजपा ने निवर्तमान विधायक श्रीराम सोनकर का टिकट काटकर पूनम सरोज को उतारा है। इसके पहले 2002 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने आजमगढ़ जनपद निवासी महिला नेत्री लालती देवी को क्षेत्र से पहली बार टिकट दिया था लेकिन लालती देवी मात्र 4756 मतों पर ही सिमट गई। उसके बाद तो कांग्रेस ने कभी भी महिला प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया। अब लगभग 20 साल बाद विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने क्षेत्र से एक पढ़ी-लिखी महिला और पेशे से शिक्षक पूनम सरोज को टिकट देकर सुरक्षित सीट पर दांव खेला है। पहली बार भाजपा जैसी बड़ी पार्टी से टिकट मिलने के बाद पूनम सरोज जोश और उत्साह से भरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed