{"_id":"61a1237a64c21e477c749a6d","slug":"bhiti-intersection-will-be-illuminated-by-streetlight-like-azamgarh-turn-mau-news-vns6247044156","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ मोड़ की तरह स्ट्रीटलाइट से जगमग होगा भीटी चौराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ मोड़ की तरह स्ट्रीटलाइट से जगमग होगा भीटी चौराहा
विज्ञापन
मऊ। नगर का भीटी चौराहा बाजार भी अब आजमगढ़ मोड़ बाजार की तरह रात के समय दूधिया रोशनी से जगमग होगा। दरअसल नगर पालिका द्वारा अंधा मोड़ से भीटी चौराहा के हनुमान मंदिर तक स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है। करीब एक किमी तक स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य इस माह के अंतिम तक पूरा होने की संभावना है। वर्तमान में यहां स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है, ऐसे में भीटी चौराहा पर लगे हाईमास्ट लाइट से उजाला रहता था। लेकिन अब एक किमी से ज्यादा हिस्सा स्ट्रीट लाइट से जगमग रहेगा।
नगर पालिका द्वारा नगर के सभी बाजार, चौराहों पर प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना तैयार कर चुकी है। इसके तहत अब तक बाल निकेतन मोड़ तिराहा से के श्रीराम जानकी मंदिर से आजमगढ़ मोड़ तक डिवाइडर बनाने के बाद इस पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य बहुत ही पूरा हो चुका है। इसी क्रम में 15 लाख रुपये से ज्यादा लागत से हनुमान मंदिर से अंधा मोड़ तक स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत भीटी बाजार से लेकर अंधा मोड़ तक 18 पोल लगाया जाएगा, वर्तमान में दस से ज्यादा पोल लगाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस कार्य को पूरा करने के बाद भीटी चौक से हनुमान मंदिर तक स्ट्रीट लाइटें लगाया जाएगा।
वर्तमान में भीटी चौराहा पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। यहां केवल चौराहा पर लगा हाईमास्ट लाइट ही प्रकाश का विकल्प है, ऐसे में जहां तक इसकी रोशनी जाती है, वहां तक तो उजाला रहता है, लेकिन इसके बाद का क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहता है। ऐसे में यहां बाजार में आने वाले लोगों को अंधेरा का सामना करना पड़ता था। लेकिन स्ट्रीट लाइट लगने के बाद यह चौराहा भी आजमगढ़ मोड़ बाजार की तरह रात में स्ट्रीट लाइट की दूधिया रोशनी से जगमग दिखेगा।
विज्ञापन
ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि अंधा मोड़ से हनुमान मंदिर तक स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस माह में यह कार्य पूरा लिया जाएगा। इसके बाद दूसरे मार्गों पर भी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। - दिनेश कुमार, ईओ नगर पालिका मऊ