फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bhim Flame Mau grand reception on arrival

भीम ज्योति यात्रा के मऊ पहुंचने पर भव्य स्वागत

Tue, 01 Sep 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला मऊ Updated Tue, 01 Sep 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bhim Flame Mau grand reception on arrival
डा. भीमराव अंबेडकर की 125वीं वर्षगांव कांग्रेस वर्ष भर मनाएगी। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में चल रही भीम ज्योति यात्रा सोमवार को जनपद की सीमा गुलौरी पहुंची जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका भव्य स्वागत किया। इसके बाद यात्रा रतनपुरा ब्लाक के तरवांडी पहुंची जहां अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब ने भारत में एक ज्योति जलाई है जो दबे, कुचले, गरीब और असहाय लोगों को न्याय दिलाने के लिए कार्य करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए आरक्षण के कानून को लागू कराया और आजादी के बाद दलितों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया। कहा कि आज पिछड़े और दलित सम्मान के साथ अधिकारों को प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में जन जागृति कर रही है। इससे अति पिछड़े दलितों और अति पिछड़ों में अधिकारों के प्रति जागृति पैदा होगी क्यों कि यही समाज सरकारों के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आने वाले समय में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का जवाब देकर प्रदेश व देश में धर्म निरपेक्ष सरकार का गठन करने में दलित समाज व अति पिछड़े वर्ग की प्रमुख भूमिका होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर एवं प्रदेश संयोजक सरलेश रावत, शशांक शेखर शुक्ला ने भी प्रदेश व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस जनों को आने वाले दिनों में संघर्ष करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव घनश्याम सहाय ने कहा कि डा. अंबेडकर के अरमानों का भारत बनाने का सपना संजोए अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन भगवती प्रसाद ने इस यात्रा के माध्यम से पूर्वांचल के दलित समाज के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम किया है।


कहा कि परिवर्तन का चक्र चल रहा है। दलित आज अपने पुराने घर में वापस आना चाहते हैं। भीम ज्योति यात्रा में मुख्य रूप से रवींद्रनाथ त्रिपाठी, वीरेंद्र तिवारी, ओमनारायण शर्मा, सुशील चौधरी, हीरालाल राजभर, सुरेश पासी, रामाधार निराला, बनवारी राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed