मऊ। सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में आरक्षण समाप्त करने तथा सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में भीम आर्मी ने जिले मे कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया और जुलूस निकाला। लेकिन तब तक पहुंची पुलिस ने उन्हें लाठी पटक कर खदेड़ा दिया। जबकि कोपागंज थाना क्षेत्र के डांड़ी के पास कुछ समय के लिए हाइवे जाम किया गया। जिस पर पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया। भीटी में जुलूस निकालकर हाईवे पर आ गए सात कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उधर, प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन पुलिस अधिकारियों को सौंपा। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लेकिर भीटी चौराहे प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नौकरी में प्रमोशन आरक्षण देने की वकालत करने के साथ ही एनआरसी, सीएए और एनपीआर कानून को समाप्त करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि केंद्र सरकार द्वारा धार्मिक आधार पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बंग्लादेश से 31 दिसंबर 2014 तक भारत आने वाले हिन्दू, बौध, जैन सिख और ईसाई को भारत की नागरिकता देना भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 का खुला उल्लंघन है। भीम आर्मी इसका विरोध करती रहेगी। कोपागंज : भीम आर्मी के संयोजक चंद्रशेखर उर्फ रावण के आह्वान पर कार्यकर्ताओ ने रविवार की सुबह क्षेत्र के डांडी चट्टी पर घोसी विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग को जाम कर दिया। पहुंची पुलिस फ़ोर्स ने लोगो को समझा बुझाकर जाम खत्म करवाया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने एसआई राजेश वर्मा को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भीम सेना धर्मेंद्र नाथ बाबा रणजीत कुमार, राकेश कुमार, विशाल तथा सराय लखंसी पुलिस, महिला थाना, क्यूआरटी सहित भारी संख्या में पुलिस मौजूद रहे। मधुबन : आर्मी के विधानसभा अध्यक्ष विनय कुमार व विधान सभा प्रभारी संदीप कुमार के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बनियाबान अंबेडकर तिराहे से जुलूस निकाला तथा सीएए के बिरोध में नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुभाष चन्द्र यादव को सौंपा। जुलूस में काफी समर्थकों के संग शामिल होकर सपा नेता व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि फतहपुर चन्द्रमणि यादव ने अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर बीरेन्द्र कुमार, रामसूरत, विजय, मोती, अमित कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।