फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bharat Milap In Mau Lord Shri Ram reached Ayodhya after 14 years of exile four brothers met

Bharat Milap In Mau: 14 वर्ष वनवास के बाद अयोध्या पहुंचें प्रभु श्रीराम, हुआ चारों भाइयों का मिलन

Mon, 14 Oct 2024 01:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 14 Oct 2024 01:32 PM IST
सार

मऊ जिले के शाही कटरा मैदान में संपन्न हुआ भरत मिलाप आपसी सौहार्द का गवाह बना। मस्जिद के गेट से प्रभु श्रीराम के विमान का स्पर्श हुआ। 

विज्ञापन
Bharat Milap In Mau Lord Shri Ram reached Ayodhya after 14 years of exile  four brothers met
मऊ में भरत मिलाप समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ नगर के शाही कटरा के मैदान पर आयोजित श्रीरामलीला का ऐतिहासिक भरत मिलाप सोमवार की भोर में संपन्न हुआ। जिसमें 14 वर्ष के वनवास के बाद जैसे ही प्रभु श्रीराम, भ्राता लक्ष्मण, सीता जी के साथ अयोध्या पहुंचे चारों भाइयों का मिलन हुआ। 

विज्ञापन


आपसी सौहार्द की परंपरा को निभाते हुए प्रभु श्रीराम के विमान को शाही मस्जिद से तीन बार स्पर्श भी कराया गया। वहीं इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस फोर्स के साथ ही आर आर एफ की तैनाती रही।
विज्ञापन




भरत मिलाप में आसमान में पौ फटते ही पुष्पक विमान से प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमानजी अयोध्या पहुंचें। जहां पर चारों भाइयों का मिलन हुआ। इसके पूर्व भरत और हनुमानजी के संवाद को सुनकर सभी भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



भरत मिलाप सम्पन्न होने के बाद एडीएम सत्यप्रिय सिंह, एएसपी महेश सिंह अत्रि ने प्रभु की आरती किया। भरत मिलाप का मंचन देखने के लिए स्वयं डीएम प्रवीण मिश्रा और एसपी इलामरन जी मौजूद रहे। भरत मिलाप में मुख्य रूप से भरत लाल रही, संजय वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed