फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   bhakpa male mau news

महिला प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की निंदा

Sat, 10 Oct 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
bhakpa male mau news
मऊ। भाकपा (माले) ने हाथरस, बलरामपुर कांड और प्रदेश में महिला हिंसा की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ जिले में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही इन हादसों के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने जा रही ऐपवा, एडवा आदि महिला संगठनों के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध जताते हुए निंदा की।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के अमिला गोठा, गोधनी, रजडीहा में विरोध प्रदर्शन किया।भाकपा ने ऐपवा नेता मीना, एडवा नेता मधु गर्ग, नाइस हसन सहित सभी गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग की है। विरोध प्रदर्शन कर रहे माले नेता कल्पनाथ ने कहा कि महिला प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी को संवेदनहीन भाजपा सरकार की अलोकतांत्रिक तथा दमनकारी कार्रवाई है। सरकार महिलाओं की आवाज भी दबाना चाहती है।
विज्ञापन

आरोपियों को सजा देने के बजाए सरकार संरक्षण कर रही है। यही कारण है कि वह विरोध में उठने वाली हर आवाज का जवाब लाठी और पुलिस दमन से दे रही है। कहा कि न्याय नहीं मिलेगा, तो भाजपा सरकार का विरोध और तेज होगा। प्रदर्शन करने वालों में राम नवल, गीता, राजेंद्र, लाल बचन, राम शब्द, ओम प्रकाश, राम वचन, मीना, बिंदु, शांति, उषा, पंकज, श्वेता, अर्चना, सुनैना, ममता, कुसुम, सोनाली, खुशबू गुलशन, अमन, नीतू आदि महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed