फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Begumpura Express runs from Mau for three days: Industry Trade Board

बेगमपुरा एक्सप्रेस तीन दिन मऊ से चले : उद्योग व्यापार मंडल

Mon, 22 Sep 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Begumpura Express runs from Mau for three days: Industry Trade Board
नगर के शीतला माताधाम पर कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को ज्ञापन सौंपते उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार म
मऊ। नगर के शीतला माता मंदिर धाम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर और व्यापार मंडल आईटी मंच के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर ने मांग का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मंत्री से बेगमपुरा एक्सप्रेस को तीन दिन मऊ से चलाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि वाराणसी से जम्मू तवी जाने वाली 12237/12238 बेगमपुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को विस्तार देते हुए वाया गाजीपुर होते हुए बलिया से चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मां वैष्णो देवी धाम भी जाती है। यह ट्रेन 14 अक्तूबर से बलिया से चलेगी। ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन वाया मऊ जंक्शन होते हुए बलिया से संचालित करने की मांग की गई। ताकि जनपदवासियों को भी सहूलियत हो सके। जिलेवासी और श्रद्धालु मां वैष्णो देवी जी की यात्रा सुगमतापूर्वक कर सकें।
विज्ञापन

जनपद के कोपागंज से कसारा को जाने वाली सड़क जर्जर सड़क को बनवाने की मांग की।
इसके अलावा मऊ नगर की सईदी रोड बंधा रोड तथा मुख्य सड़क जो रोजा बाजार से आर्य समाज मंदिर तक जाती है वह उसकी भी बदहाली को दूर करने की मांग की। वनदेवी धाम मंदिर को जाने वाली सड़क लगभग 300 मीटर सड़क भी बहुत ही जर्जर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed