{"_id":"610c1a7f8ebc3e88ca31abf0","slug":"bed-entrance-exam-today-11200-candidates-will-sit-in-32-centers-mau-news-vns6044623136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा आज : 32 केंद्रों में बैठेंगे 11200 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा आज : 32 केंद्रों में बैठेंगे 11200 परीक्षार्थी
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को जिले के 32 केंद्रों पर होगी। इसमें 11200 परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा की तैयारियों को बृहस्पतिवार को देर शाम तक अंतिम रूप दे दिया गया। परीक्षा पर नजर रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, दो पर्यवेक्षक और दो परीक्षा केंद्रों पर एक केंद्र प्रतिनिधि तैनात किए जाएंगे। बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक डेस्क स्लिप लगाने में जुटे रहे।
बीएड प्रवेश परीक्षा छह अगस्त को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेश परीक्षा नगर स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज, नोमानी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज सहित 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 11200 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, दो पर्यवेक्षक और दो परीक्षा केंद्रों पर एक केंद्र प्रतिनिधि तैनात होंगे। इसके अलावा तीन सचल दस्ता परीक्षा पर नजर रखेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। विश्वविद्यालय की तरफ से डीसीएसके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र को डिप्टी नोडल को-आर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। साथ ही क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी ने राजकीय महिला महाविद्यालय बगली पिजड़ा के प्राचार्य डॉ. मुनीब शर्मा को डिप्टी नोडल नामित किया है। प्रवेश परीक्षा के परिणाम की संभावित घोषणा 27 अगस्त को हो सकती है। ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू करने की तिथि पहली सितंबर और शैक्षणिक सत्र शुरू होने की तिथि छह सितंबर 2021 होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद का कहना था कि प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।