फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Be it BJP or SP, both intimidated Muslims: Mu.

भाजपा हो या सपा सभी ने मुस्लिमों को डराया: मु. इरफान

Thu, 28 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Be it BJP or SP, both intimidated Muslims: Mu.
पीस पार्टी के प्रदेश प्रभारी इं. मुहम्मद इरफान के नेतृत्व में निकली संपूर्ण स्वराज यात्रा बृहस्पतिवार को घोसी पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान मोहम्मद इरफान ने कहा कि भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस सभी दलों ने सभी के साथ अन्याय किया है। भाजपा हो या सपा, दोनों ने ही हमेशा मुस्लिमों को डराने का काम किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यूपी में मजबूत होगी और प्रदेश का विकास करेगी। साथ ही बेरोजगारों को रोजगार भी देगी। उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में एनआरसी नहीं लागू होने देगी। वह किसान बिलों का विरोध करेंगे। कहा कि एआईएमआईएम की तरह ही बाकी प्रदेशों के भी क्षेत्रीय दलों को भी उत्तर प्रदेश में आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम हिंदू मुस्लिम सभी को लेकर साथ चलेंगे और प्रदेश का विकास करेंगे। सरकार में आने पर उत्तर प्रदेश में बेरोजगारों को रोजगार देंगे। पीस पार्टी के नेताओं और विधायकों ने सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर जनता की आवाज उठाई है। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष अफजल अहमद, रतनलाल गोंड़, फुजैल नदवी, सनाउल्लाह आजमी, मुनव्वर अली, जरगाम हैदर, मोहसिन खान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed