{"_id":"6ac15413df6cbec8c4015d8d","slug":"bdo-inaugurates-annapurna-model-prerna-canteen-mau-news-c-295-1-svns1028-152996-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बीडीओ ने किया अन्नपूर्णा मॉडल प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बीडीओ ने किया अन्नपूर्णा मॉडल प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ
विज्ञापन
बेलौली भोजीपुर में अन्नपूर्णा मॉडल प्रेरणा कैंटीन का फीता काटकर शुभारंभ करते बीडीओ अनिल कुमार
फतहपुर मंडाव। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के बेलौली भोजीपुर में अन्नपूर्णा मॉडल प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार मौर्य ने किया। इस दौरान उन्होंने कैंटीन के संचालन और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी ने कहा कि अन्नपूर्णा मॉडल प्रेरणा कैंटीन के माध्यम से लोगों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध होगा। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। उन्होंने कैंटीन के सफल संचालन और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत पंकज मल्ल,शुभम तिवारी, पतरु तिवारी, अश्वनी सिंह सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।
यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’
उत्तर प्रदेश में 2100 से अधिक प्रेरणा कैंटीन स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए रोजगार और कारोबार का नया मंच बन चुकी हैं। इसके साथ ही आज ये दस हजार परिवारों का सहारा बन गई हैं। विकास भवन, कलेक्ट्रेट और ब्लॉक कार्यालयों जैसे सरकारी परिसरों में संचालित इन कैंटीनों ने समूहों के लिए स्थानीय स्तर पर स्थायी बाजार तैयार किया है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से संचालित इस पहल के जरिये महिलाओं को अपने ही क्षेत्र में कारोबार का अवसर मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि प्रेरणा कैंटीनों के माध्यम से कर्मचारियों और आगंतुकों को स्वच्छ, पौष्टिक और घर जैसा किफायती भोजन व नाश्ता उपलब्ध कराया जा रहा है। इस तरह कैंटीनें एक ओर सरकारी परिसरों की जरूरत पूरी कर रही हैं तो दूसरी ओर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए रोजगार का माध्यम बन रही हैं।