{"_id":"6026bfc58ebc3ee90c1d777c","slug":"basiyaram-defeated-gotha-and-captured-the-trophy-mau-news-vns574357860","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसियाराम ने गोठा को हराकर किया ट्राफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसियाराम ने गोठा को हराकर किया ट्राफी पर कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसुम्हा। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के रौदाभगवानपुर में चल रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बसियाराम और गोठा के बीच खेला गया। बसियाराम ने गोठा को 13 रनों से हराकर ट्राफी अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक उमेशचंद्र पांडेय ने किया।
गोठा टीम के कप्तान ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बलेबाजी करने उतरी बसियाराम की टीम के ओपनर बल्लेबाजों ने पहले ही ओवर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी जो आखिरी ओवर तक जारी रखी। बसियाराम कि टीम ने निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर सचिन के 61 रनों के योगदान से 129 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोठा टीम की शुरूआत अच्छी रही। ओपनर जोड़ी श्याम और अमरजीत सिंह ने पहले ही ओवर में 12 रन जोड़ दिए। दूसरे ओवर में अमरजीत सिंह ने लगातार दो गेंदों पर दो छक्के लगा कर स्कोर को 24 रन कर दिया।अमरजीत हैट्रिक छक्का लगाने के चक्कर मे कैच आउट हो गए। गोठा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 117 रन ही बना पाई। इस तरह बसियाराम की टीम ने फाइनल मुकाबले को 13 रनों से जीत कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्राफी अपने नाम ली। फाइनल मुकाबले का मैन आफ द मैच बसियाराम के आनंद को दिया गया। जिन्होंने तीन ओवर में 4 विकेट लिया। मैंच आफ द सीरीज का खिताब गोठा टीम के अमरजीत सिंह को दिया गया। जिन्होंने पूरे प्रतियोगिता में 135 रन व 4 विकेट लिया। वहीं मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उमेशचंद्र पांडेय ने गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारजनों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। विजेता तथा उपविजेता ट्रॉफी देकर टीमों का हौसला आफजाई किया। इस दौरान सपा नेता चंद्रकिशोर पांडेय, श्रीधर राय, सुरेन्द्र कुमार राय, धीरेंद्र कुमार राय, अमित राय, रवि राय, अनिल व शिवांग आदि शामिल रहे।