फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Banner-poster for prohibition of Omprakash's entry in Rajbhar Basti

राजभर बस्ती में ओमप्रकाश के प्रवेश निषेध के लगे बैनर-पोस्टर

Sat, 24 Sep 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Banner-poster for prohibition of Omprakash's entry in Rajbhar Basti
घोसी ब्लाक के ग्राम तिलई में ओमप्रकाश राजभर के आगमन के पूर्व विरोध में लगा बैनर व पोस्टर।संवाद - फोटो : MAU
घोसी। क्षेत्र के तिलई बुजुर्ग गांव की राजभर बस्ती में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विरुद्ध बैनर एवं पोस्टर लगे हैं। इन पर लिखा है कि ओमप्रकाश राजभर का बस्ती में आना मना है। उधर, जनमोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज राजभर ने उन्हें वोटों का सौदागर बताया है। वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित तिलई बुजुर्ग गांव के मुख्य मार्ग पर ‘सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का राजभर बस्ती में आना मना है’ लिखे बैनर गांव के कई स्थानों पर लगाया गया है। बैनर पर मनोज राजभर राष्ट्रीय अध्यक्ष जनमत मोर्चा भी लिखा है।
विज्ञापन

मनोज राजभर के साथ गांव की महिलाएं एवं पुरुषों ने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश राजभर ने हमारा बहुत नुकसान किया है। उनकी प्रस्तावित सावधान यात्रा अतिपिछड़ों, राजभरों के विकास के लिए नहीं, बल्कि उनके निजी स्वार्थ के लिए है। मनोज ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर वोटों के सौदागर हैं। इसलिए उनका राजभर बस्ती में आना वर्जित किया गया है। वह परिवारवादी और टिकट बेचने वाले हैं। आरोप लगाया कि ओमप्रकाश ने रुपये लेकर टिकट दिया। कहा कि उनका 18 अक्तूबर को लाखीपुर गांव में प्रस्तावित कार्यक्रम फेल हो जाएगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामसरीख राजभर कहते हैं कि वह बैनर का समर्थन नहीं करते लेकिन यह तो सही है कि ओमप्रकाश ने राजभर जाति का नुकसान किया है। उधर, ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि लगने दीजिए, बैनर तो बहुत लगते हैं। पुलिस खुद इसे खुद हटा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed