{"_id":"4ee12a2f1fbcb0449923f37396594d88","slug":"bank-cashier-suspected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के कैशियर से छिनैती संदिग्ध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के कैशियर से छिनैती संदिग्ध
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन थाना क्षेत्र के रमऊपुर के नजदीक बैंक कर्मचारियों से हुई छिनैती की जांच में अब तक पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों कर्मचारियों के अलग-अलग लिए गए बयान में एकरूपता नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि कहीं ऐसा तो नही बैंक के लॉकर की चाभी कैशियर से कहीं गुम हो गई और उससे बचने के लिए दोनों ने घटना का जिक्र किया।
बता दे दुबारी में यूनियन बैंक की एक छोटी शाखा खोली गयी है। शुक्रवार को एकाउंटेंट और कैशियर एक साथ एक ही मोटरसाइकिल से मधुबन से दुबारी शाखा पर जा रहे थे।उनके अनुसार रमऊपुर के नजदीक दो अज्ञात बदमाशो ं ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर तमंचा सटाकर बीस हजार रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुँची तब तक बदमाश फरार हो गए थे।
कैशियर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार को दोनों कर्मचारियों से अलग अलग पूछताछ की।जिसमें कैशियर बीस हजार रुपये किसके थे, किससे लिए थे। इस पर कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाए।
विज्ञापन
उस दिन ब्रांच मैनेजर छुट्टी पर थे। सूत्रों की माने तो उस दिन लॉकर और बैंक की एक चाभी एकाउंटेंट व दूसरी चाभी कैशियर के पास थी। बैंक नियमों के मुताबिक दोनों चाभी एक साथ लेकर नहीं चला जा सकता। इन सारे बिंदुओं पर पुलिस की भी जांच टिकीं है। शनिवार को एसएसआई विश्वजीत सिंह ने दोनों कर्मचारियों से पूछताछ की। हालांकि अभी पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर पी बी सिंह की माने तो इन बिंदुओं के अलावा कुछ और बिंदुओं पर पुलिस जाँच कर रही है। मामले को संदिग्ध बताते हुए जाँच पूरी होने के बाद ही असलियत का पता चलने की बात कही है।