{"_id":"619baedf7963702c6f6d3395","slug":"bangladeshi-girl-arrested-with-lover-fake-passport-aadhar-card-and-bank-passbook-recovered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेशी युवती प्रेमी के साथ गिरफ्तारः फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड व बैंक पासबुक बरामद , इसलिए आई थी भारत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेशी युवती प्रेमी के साथ गिरफ्तारः फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड व बैंक पासबुक बरामद , इसलिए आई थी भारत
Mon, 22 Nov 2021 11:04 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:04 PM IST
सार
फेसबुक के माध्यम से युवती ने मऊ निवासी युवक से दोस्ती की। इसके बाद शादी के लिए बांग्लादेश से भारत आ गई। मऊ पहुंचने के बाद प्रेमी ने फर्जी आधार कार्ड बनवाया।
विज्ञापन
मऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई बांग्लादेशी युवती और युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के मऊ जिले की पुलिस ने बांग्लादेश की एक युवती को रविवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ मऊ जनपद निवासी उसका प्रेमी भी पकड़ा गया है। पुलिस ने युवती के कब्जे से भारत और बांग्लादेश के दो फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड व बैंक पासबुक बरामद किए।
विज्ञापन
शहर कोतवाली में दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। युवती की पहचान फरजाना खातून उर्फ सोना राजभर (26) निवासी असनारा, थाना मधुपुर, जिला तंगेल, बांग्लादेश और युवक की पहचान गुलशन राजभर (25) निवासी युसूफपुर ड़ाडी, थाना कोपागंज के रूप में हुई है।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि जार्डन में नौकरी के दौरान फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती गुलशन कुमार से हो गई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। युवती अक्तूबर 2020 में बांग्लादेश आई। वहां से नाव से भारत में पश्चिम बंगाल आ गई। वहां से बस से कोलकाता आई।
विज्ञापन
एसबीआई में खुलवाया खाता
वहां गुलशन उसका इंतजार कर रहा था। इसके बाद फरजाना को लेकर गुलशन अपने गांव आ गया। फिर उसने सोना राजभर पत्नी गुलशन राजभर के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया। इसके बाद दोनों ने विवाह के संबंध में नोटरी शपथ पत्र बनवाया तथा एसबीआई में खाता भी खुलवाया।