फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ballia's female gang leader arrested for ganja smuggling, formed a gang after coming out on bail

Mau News: गांजा तस्करी में बलिया की महिला गैंग लीडर गिरफ्तार, जमानत पर आकर बनाई गिरोह

Mon, 23 Jun 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ballia's female gang leader arrested for ganja smuggling, formed a gang after coming out on bail
मऊ। शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए गैंग की सरगना महिला समेत तीन को 30 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार की है। शनिवार देर शाम कासिम पोखरी के पास से तीनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से तीन लाख का गांजा जब्त किया है। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि गैंग लीडर महिला कुछ माह पहले ही गांजा तस्करी के मामले से जमानत पर बाहर आई है, पति पहले से जेल में है। जेल से निकलते ही महिला ने नया गैंग बनाई असम से गांजे की खेप लाकर तस्करी करने लगी।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी की पहचान बलिया जिले के कोतवाली आनंद नगर निवासी प्रियंका श्रीवास्तव पत्नी प्रियांशू श्रीवास्तव के रूप में हुई है। जबकि दो अन्य आरोपी असम के गोराईमंडी निवासी मिथुन सिंघा और उसकी भाभी बसंती पत्नी सुनिल सिंघा के रूप में हुई। बताया कि तीनों को संयुक्त टीम ने कासिम पोखरी रेलवे ट्रैक के पास से शनिवार रात 9:30 बजे गिरफ्तार किया है। प्रियंका श्रीवास्तव गैंग की लीडर है, जो कि पूर्व में भी तस्करी के मामले में पकड़ी जा चुकी है, जेल से कुछ माह की सजा काटने के बाद वह बाहर आने के बाद दुबारा नए सिरे से गैंग बनाई। असम से गांजे की खेप मंगाकर तस्करी करने लगे। बताया कि प्रियंका श्रीवास्तव का पति प्रियांशू श्रीवास्तव इन दिनों तस्करी के मामले में जेल में बंद है।
विज्ञापन

टूरिस्ट बनकर लगेज ट्रॉली से लाती थी गांजा
पुलिस ने बताया कि प्रियंका गांजा की तस्करी को अंजाम देने के लिए टूरिस्ट यात्री बनकर लगेज ट्रॉली में गांजे की खेप छुपाकर लाती थी। पकड़े गए आरोपी में दूसरी महिला और युवक आपस में देवर भाभी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed