फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ballia defeated Prayagraj in a one sided match

Mau News: एकतरफा मुकाबले में बलिया ने प्रयागराज को दी शिकस्त

Mon, 26 Dec 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ballia defeated Prayagraj in a one sided match
रतनपुरा। स्थानीय बाजार स्थित नेहरू इंटर कॉलेज पर आयोजित सात दिवसीय रतनपुरा प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट कप के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल मैच मां भवानी क्रिकेट क्लब प्रयागराज और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बलिया के बीच खेला गया।मैच जीतकर बलिया ने निर्धारित ओवरों में 175 रन बनाया। 176 रन का पीछा करते हुए प्रयागराज की टीम 85 रन पर सिमट गई। इससे पहले क्वाटर फाइनल के मुकाबला में बलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए बलिया की टीम ने विशाल की विस्फोटक 63 रनों की पारी की मदद से 20 ओवरों में 175 रनों का स्कोर खड़ा किया। 176 रन का पीछा करने उतरी मांभवानी क्रिकेट क्लब प्रयागराज की टीम पहले ओवर से ही दवाब में दिखी,जिसके चलते पूरी टीम मात्र बारह ओवर ही खेल सकी। इस दौरान बलिया टीम के गेंदबाजों के सामने प्रयागराज की टीम महज 85 रन बनाकर आल आऊट हो गई। 50 गेदों पर खेली गई 63 रनों की पारी को लेकर विशाल को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed