फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   bail was denied against dowry harassment

दहेज उत्पीड़न सहित दो मामलों में जमानत हुई खारिज

Sat, 07 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 07 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
bail was denied against dowry harassment
जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिरुद्ध  सिंह ने दहेज उत्पीड़न व जालसाजी के मामले में दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दिया। जिला जज ने यह आदेश बचाव पक्ष और प्रभारी डीजीसी कपिलदेव राय के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद पारित किया।
विज्ञापन



पहले मामले के अनुसार वादी मुकदमा हसमतुन्निशा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में आरोपी बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नरहनी गांव निवासी शकील अख्तर पुत्र नियाज अहमद की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई।
विज्ञापन



 अर्जी पर बचाव पक्ष और अभियोजन के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद जमानत अर्जी खारिज कर दिया। दूसरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वादी मुकदमा सुधीर कुमार सिंह से नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 20 हजार रुपया हड़प लेने के मामले में आरोपी गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के अलापचक निवासी रामानंद पुत्र महातिम राम की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। अर्जी पर दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद जिला जज ने जमानत अर्जी खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed