फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   bail of four rejected in different cases

विभिन्न मामलों में चार की जमानत खारिज

Thu, 28 Oct 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
bail of four rejected in different cases
हत्या का प्रयास और नौकरी दिलाने के नाम पर रुपया हड़पने के कुल चार मामलों में चार आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दिया। प्रभारी जिला जज ने यह आदेश बचाव पक्ष और प्रभारी डीजीसी फौजदारी मणि बहादुर सिंह के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद पारित किया। पहला मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार वादी की नाबालिग बहन को आरोपी बहला फुसलाकर भगा ले गया। मामले में आरोपी गाजीपुर जनपद के सुहवल थाना क्षेत्र के पटकनिया गांव निवासी शशिकांत यादव की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। जिसे सुनवाई के बाद खारिज कर दिया। दूसरा मामला कोपागंज थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार वादी मुकदमा की बहन को सामान लेने कोपागंज बाजार गई थी। इस दौरान आरोपी उसे बहला फुसलाकर ले भगा। आरोप है कि वादी की बहन को 50 हजार रुपये में बेच दिया गया था। मामले में आरोपी बलिया जनपद के उभाव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव निवासी राजकुमार गौतम उर्फ राजू की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। जिसे सुनवाई के बाद खारिज कर दिया। तीसरा मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार वादी मुकदमा ऊषा देवी के पति अच्छेलाल को जमीन के विवाद और मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर चाकू से मारकर हत्या का प्रयास किया था। मामले में आरोपी अछार चट्टी निवासी मुकेश गुप्ता की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। जिसे सुनवाई के बाद खारिज कर दिया। चौथा मामला कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार मालव गांव निवासी संजय कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई। वादी का कथन है कि आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम उसका 70 हजार रुपये हड़प लिए। मामले में आरोपी वलीदपुर मठिया गांव निवासी नागेंद्र कुमार की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई । जिसे सुनवाई के बाद खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed