{"_id":"695ea92e592c3382250f0b44","slug":"badkibari-defeated-haripara-in-the-cricket-competition-mau-news-c-295-1-svns1029-138980-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: क्रिकेट प्रतियोगिता में बड़कीबारी ने हरिपरा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: क्रिकेट प्रतियोगिता में बड़कीबारी ने हरिपरा को हराया
विज्ञापन
मुरादपुर गोंठा में आयोजित स्व. रक्षा यादव स्मृति बाबा सैयद क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को पांचवां लीग मुकाबला खेला गया। पांचवा लीग मैच बड़कीबारी और हरिपरा की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें बड़कीबारी टीम ने 6 विकेट से हरिपरा को हराया।
मैच में टॉस जीतकर बडकीबारी की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और हरिपरा की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरिपरा की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाया।
हरिपरा के बल्लेबाजों ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाया। लेकिन बड़की बारी के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाते हुए टीम को बड़े स्कोर से पहले ही रोक दिया। 114 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बडकीबारी की टीम की शुरुआत अच्छी रही।
विज्ञापन
बल्लेबाजों ने संयम के साथ खेलते हुए धीरे-धीरे लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाया और 6 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। बडकीबारी की ओर से प्रदीप चौहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 30 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
मैच के दौरान कमेंट्री अनिल चौहान ने की। इस अवसर पर मनोज यादव, अंकित यादव, बल्लू यादव, दिग्गविजय यादव, ऋतुरंजय यादव, सनोज, मनोज, शिशु उपस्थित रहे।