Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Azamgarh team thrashed Young Star A by 71 runs; Pawan and Ansh Yadav emerged as the heroes of the victory.

Mau News: आजमगढ़ की टीम ने यंग स्टार ए को 71 रनों से रौंदा, पवन और अंश यादव रहे जीत के हीरो

Tue, 03 Nov 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh team thrashed Young Star A by 71 runs; Pawan and Ansh Yadav emerged as the heroes of the victory.
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित ​क्रिकेट मैच में शाॅट लगाता बल्लेबाज। संवाद - फोटो : सांकेतिक
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित वेदांत क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर मंगलवार को खेले गए 40-40 ओवरों के मुकाबले में आजमगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यंग स्टार ए को 71 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आजमगढ़ की टीम 33.1 ओवरों में 171 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के कप्तान पवन ने 43 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 43 रनों की कप्तानी पारी खेली। उनके अलावा आयुष यादव ने 36 गेंदों में 36 रन (3 चौके, 3 छक्के) और प्रिंस यादव ने 22 रनों का उपयोगी योगदान दिया। यंग स्टार ए की ओर से आशुतोष यादव और विवेक कुमार बिंद ने 3-3 विकेट लिए, जबकि वीरभद्र राजभर को 2 सफलताएं मिलीं।
विज्ञापन

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग स्टार ए की टीम आजमगढ़ के घातक गेंदबाजी आक्रमण के आगे 18.5 ओवरों में मात्र 100 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए अजीत यादव ने अकेले संघर्ष करते हुए 34 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से 56 रनों की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से समर्थन न मिलने के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंश यादव ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में महज 3 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं गोलू यादव ने 5 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए और बाबू सिंह ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर आजमगढ़ की टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed