फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Azamgarh defeated Mau to complete a clean sweep in the series.

Mau News: मऊ को हराकर आजमगढ़ ने सीरीज में किया क्लीन स्वीप

Fri, 16 Jan 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh defeated Mau to complete a clean sweep in the series.
नगर के इमिलिया ​स्थित मैदान पर अंडर 14 के तीन मैचो की सीरीज के अंतिम मैच में खेलते आजमगढ़ और मऊ
नगर के इमिलिया स्थित वेंदात क्रिकेट क्लब के मैदान पर शुक्रवार को अंडर-14 तीन मैचों की श्रृंखला का तीसरा मैच खेला। जिसमें आजमगढ़ ने मऊ को हराकर क्लीन स्वीप किया। तीसरे मैच में मैन आफ द मैच आर्यवीर बने।
विज्ञापन

आजमगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपन करने आए प्रीतम ने ताबातोड़ 74 रन बनाए। उसके बाद 82 रन पर पहला विकेट गिरा। दूसरे विकेट के लिए आर्यवीर ने अनुराग के साथ 135 रन की साझेदारी किया आर्यवीर ने 160 रनो की पारी खेली।
विज्ञापन

जिसमे 111 गेंदो मे 18 चौक्के और 8 छक्के लगाए।आजमगढ़ ने निर्धारित 40 ओवर मे 4 विकेट के नुकसान पर 350 रन बनाए। मऊ की तरफ से नील सिंह को 2 विकेट,अन्नू भारती को 1 विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

351 के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ की टीम के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गए। बल्लेबाज नदीम ने 37, उज्ज्वल ने 25, वीर और आदित्य 10-10 रन और सत्यम के 11 रन के अलावा कोई भी रन नही बना सका।
पुरी टीम 34.2 ओवरों मे मात्र 134 रन पर सिमट गई। आजमगढ़ के गेंदबाज आर्यवीर,सुमित,ओम को 3-3 विकेट मिले। आदर्श को 1 विकेट मिला। आज के मैन ऑफ द मैच आर्यवीर रहे जिन्होंने 160 रन और 3 विकेट अपने नाम किया।

मैच में अंपायर की भूमिका मे प्रवीण चौरसिया और राघवेंद्र सिंह रहे। स्कोरर कौशल यादव रहे। 3 मैचों की सीरीज मे बेस्ट बैट्समैन आर्यवीर, बेस्ट बॉलर सुमित, बेस्ट फील्डर आर्या, बेस्ट विकेट कीपर प्रीतम बने। वेदांत क्रिकेट क्लब के कोच सुंदरम दुबे ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।
इस मौके पर विकास राय, संदीप, बृजेश सिंह, अंतिम सिंह, रोहित, आर्यन राव साहित वेदांत क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed