Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Azamgarh defeated CPC Red by 125 runs.

Mau News: आजमगढ़ ने सीपीसी रेड को 125 रनों से हराया

Fri, 06 Nov 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh defeated CPC Red by 125 runs.
नगर के सहादतपुरा ​स्थित क्रिकेट मैदान पर आयोजित मैच में गेंद का इंतजार करता बल्लेबाज। संवाद
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित वेदांत क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर बृहस्पतिवार को खेले गए 40-40 ओवरों के रोमांचक मुकाबले में आजमगढ़ की टीम ने सीपीसी रेड को 125 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए आजमगढ़ की टीम ने कप्तान पवन के शतक के दम पर 278 रन बनाए। जवाब में सीपीसी रेड की पूरी टीम 153 रनों पर ही ढेर हो गई।
कोच सुंदरम पांडेय ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आजमगढ़ की टीम की शुरुआत सामान्य रही। सलामी बल्लेबाज अतीत यादव 11 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बाबू सिंह ने 16 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 29 रनों की तेज पारी खेली।
विज्ञापन

इसके बाद कप्तान व विकेटकीपर पवन ने मैदान के चारों तरफ चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी। पवन ने महज 89 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौकों और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 168 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन पवन अंत तक क्रीज पर डटे रहे। आजमगढ़ की पूरी टीम 35.5 ओवरों में 278 रनों के मजबूत स्कोर पर ऑलआउट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीसी रेड की ओर से अंकित दुबे ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 1 मेडन के साथ 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मनीष बलवंत ने भी 38 रन देकर 3 विकेट लिए। इनके अलावा भावेश शंकर, अनिल चौहान, पीयूष सिंह और आदित्य विश्वकर्मा को 1-1 सफलता मिली।
279 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीपीसी रेड की शुरुआत खराब रही और टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती गई। सलामी बल्लेबाज आकाश यादव ने 18 गेंदों पर 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 31 रन बनाकर आक्रामक शुरुआत देने की कोशिश की, लेकिन बाबू सिंह ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
मध्यक्रम में अमन यादव ने संभलकर खेलते हुए 72 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा आर्यन यादव ने 25 रनों का योगदान दिया। इन तीन बल्लेबाजों को छोड़कर टीम का कोई भी अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका और पूरी टीम 30 ओवरों में मात्र 153 रनों पर सिमट गई।

आजमगढ़ की तरफ से गोलू यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 33 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। अखिलेश गौतम ने कसी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में मात्र 13 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, बाबू सिंह, आयुष यादव और अंश यादव ने 1-1 विकेट हासिल किया।
मैच में 168 रनों की पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने वाले आजमगढ़ के कप्तान पवन को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed