फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Azamgarh beat Mau Cricket Academy by 120 runs

Mau News: आजमगढ़ ने मऊ क्रिकेट एकेडमी को 120 रनों से हराया

Thu, 04 Jun 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh beat Mau Cricket Academy by 120 runs
नगर के सहादतपुरा ​स्थित क्रिकेट मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में खेलते ​खिलाड़ी।संवाद
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर बृहस्पतिवार को आइडियल क्रिकेट एकेडमी आजमगढ़ और मऊ क्रिकेट एकेडमी के बीच 40-40 ओवर का मैच खेला गया, जिसमें आजमगढ़ की टीम ने मऊ क्रिकेट एकेडमी को 120 रनों से हराया।
विज्ञापन

आइडियल क्रिकेट एकेडमी आजमगढ़ के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अमूल्य पाल ने 128 रन, शुभम ने 49 रन, मोहम्मद सलीम ने 27, रुद्र ने 17 और तेज प्रताप ने 16 रन बनाए। टीम को अतिरिक्त के रूप में 32 रन मिले।
विज्ञापन

इस तरह टीम ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 283 रन बनाए। मऊ की ओर से अमन गुप्ता, वंश गुप्ता, अथर्व और अंबुज ने 1-1 विकेट जबकि मिथुन चौहान ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 24.3 ओवर में 163 रन पर ऑल आउट हो गई। पवन यादव ने 49 रन, आदर्श ने 18 रन, वरुण ने 15 रन और मिथुन ने 17 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ की ओर से शुभम ने 4 विकेट, कालिंदी ने 2 विकेट तथा किशन, तेज प्रताप, आजम और आदित्य ने 1-1 विकेट लिया। शतकवीर अमूल्य पाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर की भूमिका अमित और प्रिंस ने निभाई, जबकि स्कोरिंग प्रवीण चौरसिया ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed