फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ayush Kavach App

शिक्षक, छात्र अपलोड करें आयुष कवच एप

Mon, 18 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Ayush Kavach App
मऊ। कोरोना से बचाव के प्रति जागरुक करने लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अभिभावकों, शिक्षकों, छात्रों को आरोग्य सेतु एप तथा आयुष कवच एप डाउनलोड कराने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। अपलोड कराने की जिम्मेदारी माध्यमिक कालेजों के प्रधानाचार्यों तथा शिक्षकों को दी गई है। अब तक 1.90 लाख लोगों ने एप अपलोड कर लिए हैं। विभाग की तरफ से मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने आने वाले परीक्षकों, प्रधानाचार्यो सहित अन्य कर्मचारियों को आरोग्य सेतु एप, आयुष कवच एप को स्मार्टफोन में अपलोड कराया जा रहा। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध जिले के सभी इंटर कालेज के शिक्षकों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो 1.28 लाख लोगों ने आरोग्य सेतु एप अपलोड किया है। जबकि 62 हजार लोगों ने आयुष कवच एप अपलोड किया है। डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी ने बताया आयुष कवच भी आरोग्य सेतु एप की तरह ही है। इसमें खान-पान और रहन-सहन के तौर तरीके बताए गए हैं। जो कोरोना संकटकाल में बेहद उपयोगी है। खास बात यह है कि शिक्षकों को प्रतिदिन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को इस संबंध में अपडेट रिपोर्ट भेजनी है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि जिले के समस्त इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यो, शिक्षकों द्वारा आरोग्य सेतु एप, आयुष कवच अपलोड करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed