फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Awareness from Corona emphasized in the monitoring committee meeting

निगरानी समिति की बैठक में कोरोना से जागरूकता पर बल दिया

Tue, 18 May 2021 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Awareness from Corona emphasized in the monitoring committee meeting
कोपागंज। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम सभा खुखुंदवा में मंगलवार को कोरोना निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अवर अभियंता सेक्टर मजिस्ट्रेट बलवंत चौहान ने ग्राम सभा खुखुंदवा में समिति के जिम्मेदार सदस्यों को इस महामारी के बचाव कार्य में उनके अहम कर्तव्यों को बताया। जिससे बाहर से आ रहे प्रवासियों को स्वास्थ्य परीक्षण व उनको क्वारंटीन किस प्रकार किया जाए। जिससे कोरोना को उनके घर परिवार व मोहल्लों से लेकर गांव में फैलने से रोका जाए। बैठक में आंगनबाड़ी विभाग की महिलाओं से लेकर गांव के जिम्मेदार लोगो को बुलाया गया था। जिन्हें जागरूक करते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट बलवंत चौहान ने बताया कि आपके एक प्रयास से गांव में कोरोना फैलने से रोका जा सकता है। इलाके में बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी करें। जो भी प्रवासी व्यक्ति आपके गली मोहल्ले में बाहर से लौट कर आ रहे हैं।उन्होंने निगरानी समिति से घर-घर सर्वे कार्य करने के साथ टेम्प्रेचर नापने को कहा और जो संदिग्ध मिले उन्हें जांच के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ उचित क्वारंटीन कराएं। बैठक में मुख्य रूप से ग्राम सचिव नन्द बिहारी ,लेखपाल नीतीश राय प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण राय ए एन एम सुधा राय ,आशा आशा देवी रोजगार सवाल दीपक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed