फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Awareness by organizing rally against corruption

भ्रष्टाचार के खिलाफ रैली निकालकर किया जागरुक

Mon, 10 Feb 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Awareness by organizing rally against corruption
परदहां ब्लाक के भार स्थित रामअवध सिंह शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान में स्काउट शिविर में झंडे को सै? - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के महाविद्यालयों में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवें दिन छात्र- छात्राओं ने सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर लोगों को स्वच्छता से रहने का संदेश दिया। रैली निकालकर आम लोगों को भ्रष्टाचार तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज का राजीव गांधी महिला महाविद्यालय परिसर में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवें दिन छात्र -छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने के लिए जागरूक किया। रैली राजीव गांधी पीजी कॉलेज से शुरू होकर कलेक्ट्रेट, विकास भवन, दीवानी कचहरी, परदहां होते हुए राजीव गांधी महिला महाविद्यालय परिसर आकर गोष्ठी में तब्दील हो गई। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरिलाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के रुप अलग-अलग हैं। कालेज में एडमिशन लेने के बाद क्लास न करना भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी को संकल्प लेने की जरूरत है। गोष्ठी को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जियाउल्लाह, जंगबहादुर प्रजापति, डॉ. सिधारी यादव आदि शामिल रहे। पिपरीडीह: परदहां ब्लॉक क्षेत्र के राम अवध सिंह महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर के छठवें दिन छात्र-छात्राओं ने मलिन बस्ती में जाकर साफ सफाई की। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।इसी क्रम में रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के रायपुर स्थित अब्दुल उस्मान पीजी कालेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवे दिन छात्र छात्राओं ने पोस्टर प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया। इस मौके पर प्रंबधक मुहम्मद गुफरान ने जल संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed