फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Aware people against Chinese goods

चीनी सामान के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

Fri, 14 Oct 2016 11:37 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Fri, 14 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Aware people against Chinese goods
चतुरी शाह इंटर कालेज मझवारा में चीन के सामानों का बहिष्कार करते छात्र-छात्राएं।
भारत द्वारा पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद चीन खुले तौर पर पाकिस्तान का साथ दे रहा है। इससे लोगों ने अब चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में क्रम मेें शुक्रवार को क्षेत्र स्थित चतुरी साह इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। साथ ही चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने रैली के माध्यम से चीन निर्मित सामान का प्रयोग न करने की अपील की। इसके बाद विद्यालय परिसर में सभा का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


चीनी सामानों का बहिष्कार कराने के मामले में लोगों को जागरूक करने के क्रम में चतुरी साह इंटर कॉलेज परिसर से निकली छात्र-छात्राओं की रैली को संरक्षक सुरेंद्र नाथ राय प्रधानाचार्य रूपचंद गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं अपने हाथों में चीन के सामान का प्रयोग बंद करें, चीन के सामानों का बहिष्कार करें आदि तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैैली विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए विद्यालय परिसर में आकर सभा में तब्दील हो गई।
विज्ञापन


इस मौके पर कॉलेज संरक्षक सुरेंद्र नाथ राय ने कहा कि हम लोगों द्वारा चीनी सामान का उपभोग करने की वजह से चीन की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। इसी के चलते भारत को नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में हम लोगों को चीन निर्मित सामान का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने की जरूरत है। चाइनीज सामानों का बहिष्कार करके ही चीन की अर्थव्यवस्था पर चोट पहुंचाई जा सकती है। प्रधानाचार्य रूपचंद गुप्ता ने चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए छात्र-छात्राओं का आह्वान किया। इस दौरान जयराम चौहान, सुग्रीव पटेल, रामसेवक, अजीत गुप्ता, संजू यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed