{"_id":"64b6e3ab88aa10d2100ee304","slug":"auto-hit-the-bullion-businessman-standing-outside-the-house-death-mau-news-c-295-1-svns1028-229-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: घर के बाहर खड़े सराफा व्यवसायी को ऑटो ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: घर के बाहर खड़े सराफा व्यवसायी को ऑटो ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
मुहम्मदाबादगोहना। मुहम्मदाबाद गोहना घोसी रोड पर अतरारी चुंगी के निकट मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे अपने घर के बाहर खड़े सराफा व्यवसायी को ऑटो ने टक्कर मार दी। उन्हें आजमगढ़ निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। बीएचयू में इलाज के दौरान शाम पांच बजे उनकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के डांगौली गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह (56) पुत्र चंद्रबली सिंह की कस्बा में विजय स्तंभ चौराहा पर सराफा की दुकान है। मंगलवार को सुबह वह अपने घर के बाहर किसी परिचित से बातचीत कर रहे थे। इस बीच वहां से गुजर रहा एक ऑटो बेकाबू हो गया और रोड के किनारे खड़े ओमप्रकाश सिंह को धक्का मार दिया। ऑटो से टक्कर के बाद वह गिरकर बेहोश हो गए। परिजन उन्हें आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान शाम पांच बजे उनकी मृत्यु हो गई। ओमपकाश सिंह के दो बेटे प्रशांत सिंह एक निजी अस्पताल में अध्यापक हैं जबकि दूसरा बेटा विक्रांत सिंह पीएसी में है। मौत की सूचना पर पत्नी मंजू सिंह और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।