फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Auto driver injured in car collision death

कार की टक्कर से घायल आटो चालक की मौत

Sat, 22 May 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Auto driver injured in car collision death
बढुआ गोदाम (मऊ) । दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के बरलाई मोड़ के शुक्रवार देर रात 11 बजे के करीब कार और आटो में जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में आटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी हालत को गंभीर देखते डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उसकी इलाज के दौरान शनिवार की देर शाम मौत हो गई। मृत विमल चौहान (50) कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानोंपुर गांव का निवासी था। वह आटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन

विमल शुक्रवार की रात में सवारी छोड़कर घर वापस लौट रहा था वह अभी दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के बरलाई मोड़ के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने आटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आटो चालक विमल गंभीर रूप से घायल हो गया। विमल के जेब से मिली डायरी से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जिसकी शनिवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed