फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Auto and e rickshaw full of passengers stuck between railway crossing gate in mau people are in panic when train crossed

मऊ: रेलवे फाटक के बीच फंसा सवारियों से भरा ऑटो और ई-रिक्शा, ट्रेन निकलने पर अटकी रही लोगों की सांसें

Wed, 20 Oct 2021 04:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 20 Oct 2021 04:07 PM IST
सार

यूपी के मऊ शहर में रेलवे फाटक पर घोर लापरवाही के चलते यात्रियों से भरा ई-रिक्शा और ऑटो बंद फाटक के भीतर फंस गया। इससे सवारियों सहित मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
Auto and e rickshaw full of passengers stuck between railway crossing gate in mau people are in panic when train crossed
रेलवे फाटक के फंसा सवारियों से भरा ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ शहर में बुधवार दोपहर हादसा होते-होते बचा। ऑटो और ई-रिक्शा चालक ने बंद होते रेलवे फाटक के बीच निकलने के प्रयास में सवारियों की जान आफत में डाल दी। फाटक के दोनों बैरियर गिए गए और ऑटो व ई-रिक्शा बीच में फंसने से सवारियों सहित मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सामने से ट्रेन (मालगाड़ी) आ रही थी। जल्दी से चालकों ने ऑटो और ई-रिक्शा को किनारे किया। मालगाड़ी के गुजरने पर लोगों की सांसें अटकी रही। 

विज्ञापन


हादसों से बचाव के लिए रेल मंत्रालय ने सभी रेलवे क्रॉसिंगों पर फाटक तो लगा रखे हैं, लेकिन लोग बंद फाटक की परवाह किए बिना अपनी जान हथेली पर रखकर रेलवे ट्रैक पार करते देखे जाते हैं। जिससे कई बार घटनाएं भी हो जाती हैं। बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब मऊ जंक्शन से एक मालगाड़ी इंदारा जंक्शन की तरफ जाने वाली थी।
विज्ञापन


सूचना पर गेटमैन ने रेलवे फाटक बंद करना शुरू किया। इसी बीच तेजी से क्रॉसिंग पार करने के चक्कर में सवारियों से भरा ऑटो और एक ई-रिक्शा बंद हो रहे फाटक के बीच घुस गया। इससे पहले की दोनों वाहन चालक ट्रैक पार कर पाते, फाटक बंद हो गया। गनीमत रही कि चालकों ने समय रहते अपने वाहन को किनारे लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः पीएम मोदी का वाराणसी आगमन: आयुष अस्पताल का लोकार्पण टला, आज तय होगी परियोजनाओं की फाइनल सूची

वाहन चालकों को कोसते नजर आए लोग

Auto and e rickshaw full of passengers stuck between railway crossing gate in mau people are in panic when train crossed
बंद फाटक के बीच फंसा ऑटो - फोटो : अमर उजाला

घोर लापरवाही के चलते यात्रियों से भरा वाहन बंद फाटक के भीतर फंसा रहा और मालगाड़ी धड़धड़ाते हुए गुजर गई। ट्रैक से जब मालगाड़ी गुजरी तो ऑटो और ई-रिक्शा में बैठे यात्रियों और और चालक की घिग्घी बंधी रही। मौके पर मौजूद लोगों ने ई-रिक्शा-ऑटो चालक और गेट मैन की गलती गिनाते रहे। सवार यात्री चालकों को कोसते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed