{"_id":"60f06b148ebc3e726e7e042d","slug":"auction-of-three-ponds-for-fisheries-in-mau-mau-news-vns6006354161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत्स्य पालन के लिए तीन पोखरियां की हुई नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत्स्य पालन के लिए तीन पोखरियां की हुई नीलामी
विज्ञापन
मऊ। पालिकाध्यक्ष कक्ष में नगर पालिका परिषद की पालिका सीमा अंतर्गत मत्स्य पालन के लिए पांचवर्षीय पट्टे पर विभिन्न पोखरियों की नीलामी हुई।
नगर के हरदसपुर, परदहां बकवल स्थित पोखरी की मत्स्य पालन के लिए पांच वर्षीय पट्टे पर नीलामी हुई।
मौजा परदहां की आराजी नंबर 1962 रकबा 0.5390 हेक्टेयर की पोखरी की नीलामी में बोलीदाताओं में से विश्वनाथ पुत्र स्व. परसन परदहां के द्वारा प्रथम बोली के रूप में सात हजार रूपये से आरंभ होकर अंतिम बोली के रूप में भी विश्वनाथ द्वारा पचास हजार रूपये वार्षिेक मूल्य पर समाप्त हुई। जबकि इनके निकटतम बोलीदाता समर बहादुर सिंह द्वारा बोली के रूप में 49हजार रूपये की बोली लगाई गई थी।
मौजा हरदसपुर की आराजी नंबर 183/2 रकबा 0.8090 हेक्टेयर पोखरी की नीलामी अंतिम बोली के रूप में सुशील कुमार सोनकर पुत्र बाबूलाल सोनकर पुरा दुर्जन राय, द्वारा पांच हजार पांच सौ रूपये वार्षिक मूल्य पर समाप्त हुई। जबकि इनके निकटतम बोलीदाता सूरज सुभाष चौहान भरहू पुरा द्वारा बोली के रूप में पांच हजार चार सौ रूपये की बोली लगायी गई थी।
इसी प्रकार मौजा बकवल की आराजी नंबर 249 क रकबा 2.4240 हेक्टेयर पोखरी की नीलामी अंतिम बोली के रूप में मयंक कुमार सिंह पुत्र श्रीप्रकाश सिंह बकवल द्वारा 18हजार छ: सौ रूपये वार्षिक मूल्य पर समाप्त हुई, जबकि इनके निकटतम बोलीदाता सुशील कुमार सोनकर द्वारा बोली के रूप में 18 हजार पांच सौ रूपये की बोली लगाई गई थी। पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने बताया कि पालिका सीमा अंतर्गत स्थित तीन पोखरियों की नीलामी मत्स्य पालन के लिए पांच वर्षीय पट्टे पर की गई है। जिससे पालिका की आय में वृद्धि होगी। बोलीदाताओं से पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आप पट्टे की शर्तों का पूर्ण रूप से पालन करना सुनिश्चित करेंगे।