{"_id":"deb936b374e519242c6c70f460df8cc3","slug":"attempted-theft-of-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक का जंगला तोड़कर चोरी का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक का जंगला तोड़कर चोरी का प्रयास
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी बाजार स्थित यूनियन बैंक में गुरुवार की रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। बैंक भवन का जंगला तोड़कर चोर लाकर तक पहुंच गए, लेकिन विफल रहे।
इससे बड़ी चोरी होने से बच गई। लेकिन बैंक के पास ही स्थित एक किराना की दूकान का ताला तोड़कर नगदी सहित तीन लाख से अधिक के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी बैंक मैनेजर एवं किराना व्यवसायी को सुबह हुई तो उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। सुबह मौके पर पहंुची पुलिस ने छानबीन के साथ्ा ही डॉग स्क्वायड को बुुलाया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी बाजार में स्थित एक मकान के दूसरे तल पर यूनियन बैंक की शाखा है। गुरुवार की रात बैंक के जंगला काटकर चोर भीतर प्रवेश कर गए। चोरों ने चैनल एवं चार कमरों का ताला भी तोड़ दिया। स्ट्रांग रूम में रखी तिजोरी के पास भी पहुंच गए। तिजोरी का लाकर तोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
लेकिन वे विफल रहे। इसके बाद दूसरी घटना भी बाजार में ही हुई। बाजार में स्थित भगेलू सेठ की किराना की थोक एवं फुटकर की दूकान का ताला तोड़कर वे घुस गए।
दूकान से बाक्स में रखे 1,45,000 रुपये एवं डेढ़ लाख से अधिक का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी उन्हें सुबह हुई तो वह अवाक रह गए। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
दोनों की घटनाओं की जानकारी सुबह जब पुलिस को हुई तो हाथ पांव फूल गए। मौके पर मुआयना के साथ डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
चोरों के दुस्साहस के बाद बाजार के लोग भी बैंक एवं किराना की दूकान पर जुट गए। बाजार के लोगों ने इस चोरी में किसी बड़े गैंग के शामिल होने की आशंका जताई है। साथ ही घटना के खुलासे की मांग की है। बैंक में चोरी के प्रयास की भी बैंक मैनेजर ने पुलिस को तहरीर दी है।