फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   atikraman se baajaar mein paidal chalana dushvaariyon bhara

अतिक्रमण से बाजार में पैदल चलना दुश्वारियों भरा

Thu, 04 Aug 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
atikraman se baajaar mein paidal chalana dushvaariyon bhara
नगर के सहादतपुरा बाजार में पटरी दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर है कब्जा।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। बाजारों में अतिक्रमण और सड़कों पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से लोगों का पैदल चलना दुश्वारियों भरा हो गया है। वाहनों की पार्किंग से सड़कें भी संकरी हो गई हैं। लेकिन अधिकारियों की उदासीनता जनता पर भारी पड़ रही है। नगर के सहादतपुरा, भीटी, सदर चौक, मिर्जाहादीपुरा, घास बाजार सहित विभिन्न बाजारों मेें त्योाहर की रौनक बढ़ने लगी है। लेकिन सड़क के दोनों पटरियों पर अतिक्रमण से लोगों की परेेशानी भी बढ़ गई है। बेतरतीब पार्किंग ने शहर के कई प्रमुख चौराहे-तिराहे संकरे होते जा रहे हैं। इससे आए दिन जाम तो लग ही रहा है हादसे भी हो रहे हैं। सड़कों तथा फुटपाथ पर अतिक्रमण को लेकर न तो नगर पालिका सक्रिय है न ही प्रशासन। हालात यह है कि गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, बलिया मोड़ तिराहा, भीटी चौराहा, मिर्जाहादीपुरा तिराहा पर रात के समय सड़के चौड़ी नजर आती है। लेकिन सुबह दस बजते ही यह संकरी हो जाती हैं। दरअसल दिन होते ही सड़कों पर दुकानदार काबिज हो जाते हैं। इतना ही फुटपाथों पर भी दुकानें सजाना इनकी रोज की आदतों में शुमार है। विभागीय सूत्रों की माने तो प्रशासन द्वारा नगर पालिका को समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं कि नगर पालिका समन्वय बनाकर नगर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस की मदद से अभियान चलाएं, ताकि अतिक्रमण न हो सके। ऐसा नहीं है कि प्रशासन तथा नगर पालिका द्वारा अभियान नहीं चलाया जाता है। लेकिन अतिक्रमण हटने के बाद कुछ दिन बाद दुबारा लोग काबिज हो जाते हैं। नगर का मुख्य मार्ग गाजीपुर तिराहा अतिक्रमण के जद में है। यहां पटरियों के किनारे बने फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा अस्थाई अतिक्रमण कर लिया गया है। आजमगढ़ तिराहा के पास भी अतिक्रमण है। 50 मीटर दूरी पर ही रोडवेज की कई बसें यहां से निकलती हैं। ऐसे में जाम लगना आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed