फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   At the inauguration ceremony, the Governor gave six sewing machines and two bicycles to needy daughters:

पदग्रहण समारोह में गवर्नर ने जरुरतमंद बेटियों को दिया छह सिलाई मशीन और दो साइकिल:

Tue, 30 Jul 2024 06:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
At the inauguration ceremony, the Governor gave six sewing machines and two bicycles to needy daughters:
मऊ। रोटरी क्लब मऊनाथ भंजन के पद ग्रहण और अवार्ड समारोह में गवर्नर नेक्स्ट डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने जनपद की दो जरूरतमंद बेटियों को साइकिल और छह बेटियों को सिलाई मशीन प्रदान किया। साथ ही गवर्नर की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह और सचिव पुनीत श्रीवास्तव ने अधिकृत रूप से विधिवत कार्यभार संभाला।
विज्ञापन

स्थानीय सेल्फी प्वाइंट के निकट स्थित एक बैंकट हॉल में रोटरी क्लब की ओर से आयोजित पदग्रहण और अवार्ड समारोह का शुभारंभ गवर्नर नेक्स्ट डॉ. आशुतोष अग्रवाल, वरिष्ठ रोटेरियन शमीम, डॉ. एससी तिवारी ने किया। इसके बाद नई कार्यकारिणी प्रदीप सिंह और पुनीत श्रीवास्तव को कार्यभार सौंपा। इस दौरान गवर्नर नेक्स्ट डॉ. आशुतोष अग्रवाल, वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. एस एन खत्री, डीडीएचआर राकेश गर्ग, केके खंडेलवाल आदि सम्मानित हुए। रोटरी क्लब के पद ग्रहण समारोह के पूर्व गवर्नर नेक्स्ट डॉ. आशुतोष अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी सदर अंजनी पांडेय और अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने गायघाट महादेव मंदिर पर पौधारोपण किया।इस दौरान असिस्टेंट गवर्नर 2025-26 डॉ. संजय सिंह,शमीम अहमद, अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सचिव पुनीत श्रीवास्तव, अजीत सिंह,डॉ. असग़र अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed