फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Assistant teacher sacked for 18 months

18 माह से अनुपस्थित सहायक अध्यापक बर्खास्त

Thu, 07 Jan 2021 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Assistant teacher sacked for 18 months
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात लापरवाह सहायक अध्यापकों की बर्खास्तगी का क्रम जारी है। बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के सरायगंगा पवी स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक 18 माह से बिना सूचना के अनुपस्थित था। खंड शिक्षा अधिकारी ने पंजीकृत डाक के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा। लेकिन सहायक अध्यापक ने अपना पक्ष रखने में रुचि नहीं दिखाई। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए ओपी त्रिपाठी ने लापरवाह सहायक अध्यापक को बर्खास्त कर दिया। विभागीय कार्रवाई से लापरवाह शिक्षकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के सरायगंगा पवी स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक अनिल कुमार यादव की तैनाती मृतक आश्रित कोटे से 28 अगस्त 2001 को सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी। सहायक अध्यापक अनिल कुमार लगातार 18 माह से अनुपस्थित चल रहा था। खंड शिक्षा अधिकारी बड़रांव ने 26 जून 2020 को पंजीकृत डाक के माध्यम से शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा। लेकिन शिक्षक ने स्पष्टीकरण देने में रुचि नहीं ली। खंड शिक्षा अधिकारी बड़रांव ने अपनी रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेजा। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने जांच की। जांच में शिक्षक की लापरवाही मिलने पर बीएसए ने सहायक अध्यापक अनिल कुमार यादव को बर्खास्त कर दिया। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी का कहना था कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed